कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटी

Updated at : 22 Nov 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटी

कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटीआमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास हुई घटना कोडरमा से गढ़वा जा रहे थे शारदानंद देवआमस. थाना क्षेत्र के अकौना गांव से कुछ दूर रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कोडरमा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) की अपराधियों ने गाड़ी लूट ली. जानकारी के मुताबिक, भूमि सुधार उपसमाहर्ता […]

विज्ञापन

कोडरमा डीसीएलआर की गाड़ी लूटीआमस थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास हुई घटना कोडरमा से गढ़वा जा रहे थे शारदानंद देवआमस. थाना क्षेत्र के अकौना गांव से कुछ दूर रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कोडरमा के भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) की अपराधियों ने गाड़ी लूट ली. जानकारी के मुताबिक, भूमि सुधार उपसमाहर्ता शारदानंद देव बोलेरो (जेएच 12 एफ 0689) से कोडरमा से गढ़वा जा रहे थे. गाड़ी का चालक मनोज कुमार अकौना गांव से पश्चिम जीटी रोड के किनारे वाहन खड़ा कर लघुशंका करने चला गया. इसी दौरान कुछ अपराधी वहां पहुंच गये और चालक को कब्जे में ले लिया और भूमि सुधार उपसमाहर्ता को गाड़ी से उतार दिया. अपराधियों ने उनसे पैसे व मोबाइल फोन भी छीन लिये और गाड़ी लेकर फरार हो गये. श्री देव गाड़ी के ड्राइवर के साथ अकौना पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola