पथलडीहा में हाथी के हमले में होटल कर्मी घायल

Updated:
विज्ञापन
पथलडीहा में हाथी के हमले में होटल कर्मी घायल

जिले में नहीं थम रहा जंगली हाथियों का आतंक, पॉल्ट्री फार्म को भी पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन

जिले में नहीं थम रहा जंगली हाथियों का आतंक, पॉल्ट्री फार्म को भी पहुंचाया नुकसान कोडरमा. जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 10 दिनों में तीन लोगों की जान ले चुके हाथियों ने शुक्रवार की रात कोडरमा थाना क्षेत्र के पथलडीहा में तांडव मचाया. हाथी ने यहां संचालित शिवम होटल में देर रात सो रहे कर्मी 35 वर्षीय उपेंद्र यादव उर्फ छोटू को हमला कर घायल कर दिया. शोर सुन कर आये लोगों ने घायल उपेंद्र को सदर अस्पताल भेजा. हालांकि घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस नहीं पहुंच पाने की स्थिति में स्थानीय लोगों ने घायल को बाइक से सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. घायल युवक उपेंद्र यादव उर्फ छोटू मरकच्चो का रहने वाला है. यही नहीं, हाथियों ने यहां होटल के पीछे स्थित एक पॉल्ट्री फार्म को भी नुकसान पहुंचाया. शनिवार की सुबह पथलडीहा गांव के हुसैन आरिफ, जिनका एक मुर्गी फार्म उक्त होटल के पीछे स्थित है, वे वहां गये, तो देखा कि वहां पर रखी सभी मुर्गियां गायब हैं. हाथी ने फार्म में रखें सभी बर्तनों को तहस-नहस कर दिया था. उल्लेखनीय है कि कोडरमा जिले में पिछले दो सप्ताह से जंगली हाथी लगातार उत्पात मचा रहे हैं. हाथियों ने कोडरमा के मरियमपुर व बोनाकाली में दो लोगों को मार डाला था, जबकि मरकच्चो के जामू में एक महिला को भी कुचल कर मार डाला था. हाथी लगातार मरकच्चो, जयनगर, सतगावां के विभिन्न इलाकों में फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola