लोहाडंडा जंगल में लगी आग, दमकल से बुझायी
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.
विज्ञापन
जयनगर. प्रखंड के लोहाडंडा जंगल में शनिवार की दोपहर आग लग गयी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तेज गर्मी और सूखे पत्तों की वजह से आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग के कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम लगभग छह बजे आग पर काबू पाया गया. सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि जंगल में आग न लगे, इस दिशा में वन विभाग को ध्यान देने की जरूरत है.
पुल की रेलिंग से टकरायी कार, चालक घायल
चंदवारा. जौंगी-नावाडीह गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गयी. इस घटना में चालक घायल हो गया, जबकि अन्य लोगों को हल्की चोट आयी है. कार चौपारण से तिलैया की ओर आ रही थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










