तिलैया में सरकारी शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन की लूट

Updated:
विज्ञापन
तिलैया में सरकारी शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन की लूट

टीओपी नंबर दो से कुछ दूरी पर वारदात, सोने की चेन का आधा हिस्सा ले भागे अपराधी

विज्ञापन

: टीओपी नंबर दो से कुछ दूरी पर वारदात, सोने की चेन का आधा हिस्सा ले भागे अपराधी झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के टीओपी नंबर दो से महज कुछ दूरी पर शनिवार दोपहर को अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार दो अपराधी यहां एक सरकारी शिक्षिका से सोने की चेन का आधा हिस्सा लेकर फरार हो गये. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, लूटपाट की घटना को लेकर पीड़िता ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में 54 वर्षीया रेखा सिंह (पति विजय सिंह निवासी सीडी कॉलोनी) ने कहा है कि वह दोपहर करीब 1:17 बजे ई रिक्शा से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान टीओपी नंबर दो के कुछ आगे मोड़ पर बाइक सवार दो अपराधी आये और गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया. उन्होंने विरोध किया, तो चेन छीनने के बाद भागने के क्रम में अपराधियों के हाथ से चेन का आधा हिस्सा वहीं गिर गया. चेन का अन्य टुकड़ा लेकर अपराधी फरार हो गये. महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इसमें बाइक पर सवार दो अपराधियों में से एक हेलमेट पहने दिख रहा है, जबकि दूसरे ने हेलमेट हाथ में पकड़ रखी है. मोड़ पर महिला के गले से चेन छीनने के कुछ सेकेंड बाद ही अपराधी वहां से फरार हो जाते हैं, जबकि महिला टोटो से उतर कर अपने साथ ही हुई घटना की जानकारी अन्य लोगों को देती है. थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola