राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए पांच का चयन

Updated at : 07 Nov 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए पांच का चयन

कोडरमा : 14वीं राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए कोडरमा जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ. चयनित खिलाड़ी 14वीं झारखंड राज्य योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सात व आठ नवंबर को जमशेदपुर में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप ए आठ वर्ष से 11 वर्ष बालक वर्ग में शारदम्बा शिशु विद्या मंदिर के सुमित […]

विज्ञापन
कोडरमा : 14वीं राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता के लिए कोडरमा जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ. चयनित खिलाड़ी 14वीं झारखंड राज्य योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सात व आठ नवंबर को जमशेदपुर में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में सब जूनियर ग्रुप ए आठ वर्ष से 11 वर्ष बालक वर्ग में शारदम्बा शिशु विद्या मंदिर के सुमित कुमार चौधरी, सब जूनियर ग्रुप बी 11 से 14 वर्ष बालक वर्ग में दिगंबर जैन विद्यालय के इंद्रदेव कुमार व आदित्य कुमार का चयन हुआ.
वहीं जूनियर ग्रुप ए आठ से 11 वर्ष बालिका वर्ग में माशर्ल आर्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस क्लब की आंकाक्षा कुमारी, मेटरन ग्रुप में 35 वर्ष से ऊपर के लिए सतीश कुमार सिन्हा का चयन हुआ. श्री सिन्हा दिगंबर जैन विद्यालय में आकाश सेठ के साथ सहायक प्रशिक्षक के रूप में बच्चों को योग का प्रशिक्षण देते हैं. उक्त जानकारी जिला योग संघ के सचिव आकाश सेठ ने दी है.
इधर खिलाड़ियों की सफलता पर जैन विद्यालय के प्राचार्य ध्रुवदेव झा, विद्यालय कमेटी के कोऑर्डिनेटर सुनील छाबड़ा, उप प्राचार्य अभिषेक जैन, शारदम्बा स्कूल के निदेशक अशोक कुमार चौरसिया, प्राचार्या कंचन माला, जिला योग संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, जिला खेल पदाधिकारी आनंदी पांडेय, जिला कराटे संघ के अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola