स्वयं नहीं हटाया अतिक्रमण, तो होगी कार्रवाई : सीओ

Updated:
विज्ञापन
स्वयं नहीं हटाया अतिक्रमण, तो होगी कार्रवाई : सीओ

प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर अंचल प्रशासन सख्त हुआ.

विज्ञापन

जयनगर. प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर अंचल प्रशासन सख्त हुआ. सीओ सारांश जैन ने ध्वनि विस्तारक यंत्र से इस संबंध में सूचना आम किया है. उन्होंने कहा है कि थाना मोड़ से काली मंडा होते हुए पेठियाबागी चौक तक अतिक्रमण होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. यदि दो दिनों के अंदर सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया, तो प्रशासन अतिक्रमण हटायेगा और इसका खर्चा अतिक्रमण करने वालों से लिया जायेगा.

जयनगर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया

जयनगर . पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर रविवार को थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में थाना के सामने सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. वाहन जांच के दौरान हेलमेट और वाहनों के कागजात की जांच की गयी. वहीं थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान जारी रहेगा. उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें, आप भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें. मौके पर पुलिस के अधिकारी के साथ पुलिस के जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola