बंगाली समिति के कार्य सराहनीय : अन्नपूर्णा

Updated at : 05 Nov 2015 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाली समिति के कार्य सराहनीय : अन्नपूर्णा

बंगाली समिति के कार्य सराहनीय : अन्नपूर्णाविजया सम्मेलन 5कोडपी30संबोधित करती पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी.5कोडपी31कार्यक्रम पेश करते बंगाली समाज के लोग.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैयाझारखंड बंगाली समिति कोडरमा जिला ईकाई द्वारा अड्डी बंगला स्थित रविंद्र भवन में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी थी. उन्होंने बंगाली समिति द्वारा सामाजिक […]

विज्ञापन

बंगाली समिति के कार्य सराहनीय : अन्नपूर्णाविजया सम्मेलन 5कोडपी30संबोधित करती पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी.5कोडपी31कार्यक्रम पेश करते बंगाली समाज के लोग.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैयाझारखंड बंगाली समिति कोडरमा जिला ईकाई द्वारा अड्डी बंगला स्थित रविंद्र भवन में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी थी. उन्होंने बंगाली समिति द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यो की सराहना की. अध्यक्षता उत्पल सामंता ने की. सचिव का दायित्व प्रदीप साहा व कल्याणी सरकार ने संयुक्त रूप से निभाया. संचालन अशोक दास गुप्ता, दिलीप चटर्जी, सोम सरकार, शमिष्ठा पाल, डॉ अभिजीत राय व डॉ ओमियो विश्वास ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान दशरथी बनर्जी, सविता, अभिनव राय, वर्णिता नाग, अपूर्वा सरकार, चंद्राणी सरकार, मिली मिश्रा व इंद्राणी चटर्जी ने गीत प्रस्तुत किया. वहीं जीतपाल, आर्नव वैद्य, संजना पालित, अनुष्का विश्वास, आयुषि बनर्जी, सुलग्ना राय, वृष्टि राय चौधरी, सुरजीत राय आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं स्थानीय शिक्षक कल्याणी साह व सुनील देव नाथ को झारखंड सरकार द्वारा पुरस्कार दिये जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया. समिति के वरिष्ठ सदस्य रविंद्र चंद्र दास को लाइफ टाइम ऐचिवमेंट का सम्मान दिया गया. आयुषी चटर्जी द्वारा प्रस्तुत नृत्य के लिए उसे सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार दिया गया. कपल्स प्रतियोगिता में अशोक दास गुप्ता व बलाका दास गुप्ता को प्रथम, अरूप मित्रा व मिली मित्रा को द्वितीय तथा जयंत मजुमदार व मृदुला मजुमदार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. हौजी खेल में सीमा राय, वर्णा दास, उत्तम चटर्जी विजय रहे. लक्की ड्रा में बुलबुली राय विजय रही. धन्यवाद ज्ञापन परियोजना निदेशक डॉ ओमियो विश्वास ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola