छह माह में चल्ड्रिेन पार्क बनायें

छह माह में चिल्ड्रेन पार्क बनायें चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण कार्य का उपायुक्त ने लिया जायजा संवेदक को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया5कोडपी7निरीक्षण के दौरान निर्देश देते उपायुक्त छवि रंजन.पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया प्रखंड मुख्यालय में बन रहे चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण कार्य का गुरुवार को उपायुक्त छवि रंजन ने […]
छह माह में चिल्ड्रेन पार्क बनायें चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण कार्य का उपायुक्त ने लिया जायजा संवेदक को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया5कोडपी7निरीक्षण के दौरान निर्देश देते उपायुक्त छवि रंजन.पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश.प्रतिनिधि, झुमरीतिलैया प्रखंड मुख्यालय में बन रहे चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण कार्य का गुरुवार को उपायुक्त छवि रंजन ने निरीक्षण किया. डीसी ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि चिल्ड्रेन पार्क के एरिया को चारों तरफ से लोहे के ग्रील से घेराबंदी करायें. साथ ही यहां अवस्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराने व योजना के तहत नाले के पानी की निकासी कराने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संवेदक को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने व छह महीने के अंदर कार्य पूरा करने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि पार्क में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था करें. उन्होंने पूरे प्रखंड मैदान की भी घेराबंदी करने को लेकर योजना बनाने का निर्देश दिया. मैदान में पैदल चलने वाले के लिए रास्ता बनाते हुए बाग-बगीचा विकसित करने को कहा़ प्रत्येक बीस कदम पर लाइटिंग की व्यवस्था करने को कहा़ प्रखंड मैदान के अंदर गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही, ताकि सुबह में पैदल चलनेवालों को दिक्कत न हो़ उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि 15अगस्त व 26 जनवरी को यहां झंडातोलन करने की अच्छी व्यवस्था बनायें. साथ ही उन्होंने चिल्ड्रेन पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क निर्धारित करने व पार्क के बाहर छोटी-छोटी दुकान लगाने वालों को जगह देने की बात कही. निरीक्षण के समय नगर पर्षद अध्यक्ष ने पास के तालाब में बोटिंग कराने के लिए भी पहल करने की बात कही. इस दौरान नगर पर्षद अध्यक्ष उमेश सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल, सीओ अतुल कुमार व बीडीओ प्रभाष कुमार दत्ता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




