सक्रिय होकर काम करें कर्मी: डीसी

सक्रिय होकर काम करें कर्मी: डीसीजिला बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य व उपलब्धियों की समीक्षा की गयी.19 कोडपी 4. मौके पर उपस्थित लोग19 कोडपी 16. बैठक में डीसी छवि रंजन व अन्य .कोडरमा बाजार. उपायुक्त सभागार में उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. संचालन […]
सक्रिय होकर काम करें कर्मी: डीसीजिला बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य व उपलब्धियों की समीक्षा की गयी.19 कोडपी 4. मौके पर उपस्थित लोग19 कोडपी 16. बैठक में डीसी छवि रंजन व अन्य .कोडरमा बाजार. उपायुक्त सभागार में उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में जिला बैंकर्स परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. संचालन एलडीएम सुधीर शर्मा ने किया. बैठक में विभिन्न योजनाओं के लक्ष्य व उपलब्धियों की समीक्षा की गयी. इसमें बैंको की प्रगति को संतोषजनक नहीं पाया गया. उपायुक्त ने बैंक कर्मियों से सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया. समीक्षा में उन्होंने पाया कि केसीसी आवेदन सबसे ज्यादा इंडियन बैंक झुमरीतिलैया में लंबित है. उन्होंने एलडीएम को इस बैंक प्रबंधन को शो कॉज करने का निर्देश दिया. उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिया कि जो बैंक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में लापरवाही बरत रहे है. ऐसे बैंको को चिन्हित कर उनके वरीय पदाधिकारियों से पत्राचार कर इसकी जानकारी दें. किसी भी हाल में केसीसी व अन्य ऋण के लाभुकों को ऋण उपलब्ध करायी जाये. इसमें बैंक आनाकानी करती है, तो कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि किसी भी ऋण आवेदन को रद्द करने पर उसके कारण का उल्लेख जरूरी है. मौके पर आधार कार्ड के बगैर खाता खोलने, एनआरएलएम, कृषि, मुद्रा योजना आदि पर चर्चा की गयी. एलडीएम द्वारा नया डाटा पेश नहीं किये जाने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगली बार से नये डाटा के साथ बैठक में आयें. मौके पर आरबीआइ प्रबंधक ऋषि रंजन कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर किरण बाला, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एनजीओ, ज्ञान विज्ञान समिति के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




