एपीओ के घर चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 19 Oct 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधीमाटी के विवेका कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बीती रात सर्व शिक्षा अभियान के एपीओ कुमार राज के घर में चोरी कर ली. चोरों ने उनके आवास से सोने के दो कानबाली, एक सोने की चेन, दो सोने की अगुंठी, दो चांदी के पायल, पांच हजार नगद समेत लगभग […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधीमाटी के विवेका कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बीती रात सर्व शिक्षा अभियान के एपीओ कुमार राज के घर में चोरी कर ली. चोरों ने उनके आवास से सोने के दो कानबाली, एक सोने की चेन, दो सोने की अगुंठी, दो चांदी के पायल, पांच हजार नगद समेत लगभग एक लाख दस हजार की संपति चोरी कर ली है.
घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंंह उनके घर जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ किये. कुमार राज ने बताया कि वह शानिवार को रांची गये थे. सोमवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों ने उन्हें दी. इस संबंध में कोडरमा थाना में कांड संख्या 204/15 में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




