आठ अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

झुमरीतिलैया. पर्व-त्योहार को लेकर उत्पाद विभाग की टीम शराब की अवैध बिक्री व इस धंधे पर रोक लगाने के लिए लगातार छापामारी अभियान चला रही है. शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम के साथ जिला पुलिस बल के जवानों की स्पेशल टास्क फोर्स ने कई जगहों पर छापामारी की. छापामार दल कई किलोमीटर पैदल चलकर […]
छापामार दल कई किलोमीटर पैदल चलकर बिरजामू स्थित दबरिया के घने जंगल में पहुंचा. यहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब की चुलाई की जा रही थी. टीम ने यहां शराब की आठ भट्टी को ध्वस्त कर दिया. जबकि 1800 किलो जावा महुआ, 136 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. विभाग ने इस मामले में चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. इसमें बिरजामू के उमेश यादव, चंद्रदेव यादव, अशोक यादव व श्यामसुंदर यादव शामिल हैं.
वहीं चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. इधर, विभाग की टीम ने चुटियारो बाजार में भी छापामारी की. यहां लखन साव (पिता बासो साव) के यहां से साढ़े 13 लीटर विदेशी शराब व 55 लीटर बीयर बरामद किया गया. टीम ने लखन साव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पूरी कार्रवाई का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक कमल नयन सिन्हा कर रहे थे. उनके साथ अवर निरीक्षक ललित सोरेन के अलावा अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




