दो हस्सिों में बंटी मालगाड़ी, परिचालन बाधित

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, परिचालन बाधित धनबाद-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से टलागझंडी व हिरोडीह में खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस प्रतिनिधिझुमरीतिलैया. धनबाद-गया रेलखंड (ग्रेंड कोड लाइन) पर शुक्रवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी. घटना के बाद अप लाइन में करीब 35 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा. बाद […]
दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, परिचालन बाधित धनबाद-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से टलागझंडी व हिरोडीह में खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस प्रतिनिधिझुमरीतिलैया. धनबाद-गया रेलखंड (ग्रेंड कोड लाइन) पर शुक्रवार की देर रात एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गयी. घटना के बाद अप लाइन में करीब 35 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा. बाद में गझंडी से पहुंचे रेल अधिकारियों व कर्मियों ने मालगाड़ी को जोड़ कर परिचालन शुरू करवाया. इस दौरान अप लाइन की दो राजधानी एक्सप्रेस व सियालदाह-जम्मूतवी एक्सप्रेस कुछ देर के लिए विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रही. ढिलवां लालबाग स्टेशन के बीच शुक्रवार रात करीब नौ बजे गुजर रही मालगाड़ी अचानक दो भाग में बंट गयी. देर रात को करीब 35 मिनट बाद अप लाइन पर परिचालन को दुरुस्त किया जा सका. घटना के कारण अप लाइन में 2301 हावड़ा नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस करीब 18 मिनट तक गझंडी में खड़ी रही, तो 2313 सियालदाह जम्मूतवी एक्सप्रेस कोडरमा में रुकी रही. वहीं 23823 भुनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हिरोडीह स्टेशन में कुछ देर के लिए रुकी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




