अधिकारी करते रहे इंतजार, नहीं आये सीएम

कोडरमा : जिला मुख्यालय स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में शुक्रवार शाम को जिले के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के आने का इंतजार करते रहे. हालांकि मुख्यमंत्री का कोडरमा में आगमन नहीं हुआ. बताया जाता है कि बिहार में चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास को जाना था. इसको लेकर कोडरमा में उनके आने की सूचना राज्य स्तर […]
कोडरमा : जिला मुख्यालय स्थित बाघीटांड़ स्टेडियम में शुक्रवार शाम को जिले के पदाधिकारी मुख्यमंत्री के आने का इंतजार करते रहे. हालांकि मुख्यमंत्री का कोडरमा में आगमन नहीं हुआ. बताया जाता है कि बिहार में चुनाव प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास को जाना था. इसको लेकर कोडरमा में उनके आने की सूचना राज्य स्तर से पदाधिकारियों को मिली. इसके तुरंत बाद आनन-फानन में बाघीटांड़ स्टेडियम में दो-दो हेलीपैड बनाये गये.
मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने की भी तैयारी की गयी थी. स्टेडियम में फायर बिग्रेड, एंबुलेंस, डॉक्टर के साथ ही पुलिस जवान भी तैनात किये गये थे. हालांकि देर शाम तक सीएम कोडरमा नहीं आये. मौके पर व्यवस्था के लिए एसडीअो प्रभात कुमार बरदियार, एसडीपीअो चंदेश्वर प्रसाद, बीडीअो प्रभात कुमार दत्ता भी पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




