मान-सम्मान भी दरकिनार

Published at :22 Oct 2013 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
मान-सम्मान भी दरकिनार

झुमरीतिलैया : झारखंड विकास मोरचा कोडरमा जिला ईकाई का अंतरकलह खुल कर सामने आ गया है. पहले वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने पार्टी छोड .कर भाजपा का दामन थामा. अब जिला अध्यक्ष वेदू साव, अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील व कुछ अन्य नेताओं के क्रियाकलापों पर उन्हीं के पार्टी नेताओं ने सवाल उठा […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : झारखंड विकास मोरचा कोडरमा जिला ईकाई का अंतरकलह खुल कर सामने गया है. पहले वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने पार्टी छोड .कर भाजपा का दामन थामा. अब जिला अध्यक्ष वेदू साव, अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष खालिद खलील कुछ अन्य नेताओं के क्रियाकलापों पर उन्हीं के पार्टी नेताओं ने सवाल उठा दिया है.

सोमवार को स्थानीय कृष्णा होटल में जेवीएम नेताओं के क्रियाकलापों के खिलाफ चार प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सहित कई नेताओं ने खुल कर बोले. इन नेताओं ने जिला अध्यक्ष वेदू साव खालिद खलील पर पार्टी को हाइजैक करने का आरोप लगाया. नेताओं ने कहा कि इनके द्वारा पार्टी को रसातल में पहुंचाया जा रहा है.

इनके क्रियाकलापों से असंतुष्ट होकर ही झाविमो के वरिष्ठ नेता रमेश सिंह ने पार्टी छोड़ दी. उनके पार्टी छोड़ने के कारणों का पता लगाने की बजाय इन लोगों द्वारा खुशी मनायी जा रही है और संगठन को अपनी पॉकेट में रखने का प्रयास हो रहा है. नेताओं ने कहा कि इसकी शिकायत केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लोकसभा क्षेत्र प्रभारी प्रणव वर्मा से की जायेगी. अविलंब यदि कोई रास्ता नहीं निकाला गया, तो पार्टी छोड़ने पर भी हम

बाध्य होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola