संशय खत्म, जिप अध्यक्ष होगी महिला

Updated at : 12 Oct 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
संशय खत्म, जिप अध्यक्ष होगी महिला

संशय खत्म, जिप अध्यक्ष होगी महिला कोडरमा बाजार. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण को लेकर बना संशय पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद समाप्त हो गया है. पंचायत राज विभाग ने कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए रखने के बाद यह तय हो गया है […]

विज्ञापन

संशय खत्म, जिप अध्यक्ष होगी महिला कोडरमा बाजार. जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण को लेकर बना संशय पंचायती राज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद समाप्त हो गया है. पंचायत राज विभाग ने कोडरमा जिला परिषद अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए रखने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जिप अध्यक्ष के पद पर कोई महिला ही बैठेंगी. जिला परिषद अध्यक्ष पद को लेकर कई दिनो से चर्चा चल रही थी. जिले में इस बार 12 जिप सदस्यों का चयन होना है. पहले आठ जिप सदस्य थे. उस समय चुनाव के बाद लॉटरी के माध्यम से जिप सदस्य महेश राय जीत कर जिप अध्यक्ष चुने गये थे. इस बार पंचायत राज विभाग ने आरक्षण में फेरबदल कर पत्रांक 2612 दिनांक 10 अक्टूबर 15 जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि कोडरमा जिप अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला के लिए होगा. छह जिला परिषद महिलाओं के लिए : जिले में 12 जिप सदस्यों का चुनाव इस बार होगा. इसमें छह जिप सदस्य महिलाएं होंगी. आरक्षण के अनुसार कोडरमा 2 (डोमचांच), एससी महिला, कोडरमा 4 (कोडरमा) ओबीसी महिला, कोडरमा 5 (कोडरमा) ओबीसी महिला, कोडरमा 6 ( चंदवारा) अनारक्षित महिला, कोडरमा 8, 10 (जयनगर ) अनारक्षित महिला के लिए रखा गया है. जबकि कोडरमा 1 (सतगावां ) एससी अन्य, कोडरमा 3 (डोमचांच) ओबीसी अन्य, कोडरमा 7 (चंदवारा) अनारक्षित अन्य, कोडरमा 9 (जयनगर ) अनारक्षित अन्य, कोडरमा 11 (मरकच्चो) ओबीसी अन्य, कोडरमा 12 (मरकच्चो ) अनारक्षित अन्य के लिए रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola