संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Updated at : 12 Oct 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु

संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु चित्रकला, व्यंजन, नृत्य प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस कार्यक्रमों की रही धूम 12 कोडपी 9. चित्रकला में शामिल प्रतिभागी 12 कोडपी 11, 12 व 13. कार्यक्रम के दौरान कलाकार. झुमरीतिलैया. श्री अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन सोमवार को लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता व महाराजा अग्रसेन की […]

विज्ञापन

संगीतमय भजनों पर झूमे श्रद्धालु चित्रकला, व्यंजन, नृत्य प्रतियोगिता व फैंसी ड्रेस कार्यक्रमों की रही धूम 12 कोडपी 9. चित्रकला में शामिल प्रतिभागी 12 कोडपी 11, 12 व 13. कार्यक्रम के दौरान कलाकार. झुमरीतिलैया. श्री अग्रसेन भवन में अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन सोमवार को लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता व महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित जीवंत नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया. लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसके परियोजना निदेशक काजल गुप्ता, अनिता गुटगुटिया थी. जबकि निर्णायक की भूमिका में सारिका केडिया, शिखा पोद्दार व संगीता केडिया थी. 38 प्रतिभागी बच्चों ने क्लासिक्ल, राजस्थानी व लोक गीतों पर आधारित रिकॉडिंग गीतों की प्रस्तुति दी. परियोजना निदेशेक अंकिता भोजगढिया तथा निर्णायक की भूमिका अनिता परसरामपुरिया, वंदना अग्रवाल व रीना खेतान थी. वहीं महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति जमशेदपुर के मनोज शर्मा व ग्रुप द्वारा दी गयी, जिसे लोगों ने काफी सराहा. अग्रवाल समाज के तत्वाधान में पहली बार झुमरीतिलैया में महाराजा अग्रसेन पर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया. इसके परियोजना निदेशक सुनील लोहिया व मुकेश सुरेका थे. वहीं रविवार को रंग भरो, चित्रकला व शिल्पकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ग नर्सरी से लेकर दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता तीन भागों में बांटी गयी थी. इसकी परियोजना निदेशक शिखा पोद्दार व प्रीति पिलानिया थी, जबकि परियोजना निदेशक अर्चना अग्र्रवाल, सीमा सरावगी व संतोष चौधरी थी. वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. इसमें हनुमान की भूमिका पृथ्वी संघई, बीग बाजार के भूमिका में ए संघई , पर्यावरण की भूमिका में वैभव केडिया, मास्टर सेप की भूमिका में तविस अग्रवाल, पेड की भूमिका गर्व जगनानी, जलपरी की भूमिका संप्रति गुटगुटिया व जाट की भूमिका में रचित सरावगी थे. कार्यक्रम की परियोजना निदेशक स्मीता सर्राफ और सैलजा केडिया थी. वहीं निर्णायक की भूमिका में बबीता केडिया, अंजुला खाटूवाला व रश्मि केडिया थी. व्यंजन प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसके परियोजना निदेशक शालू चौधरी और स्वीटी चौधरी थी. इसकी निर्णायक भूमिका में माला दारुका , रचना चौधरी व मंजु संघई थी. इसके बाद संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जमशेदपुर के भजन गायक मनोज शर्मा के द्वारा प्रस्तुत हम दादी वाले हैं… भक्तों का चले जोर तो मंदिर चांद पर बनवा दे…, गिरिडीह के आकाश परिचय द्वारा चलता चलता है दादी का सिक्का चलता है… , प्रदीप कंदोई द्वारा कीर्तन की है रात दादी थानो आज आनो… की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे. मौके पर भव्य दरबार सजाया गया व अखंड ज्योत, आलौकिक श्रृंगार तथा सवामणि प्रसाद का वितरण किया गया. इसके परियोजना निदेशक अशोक पिलानियं व आशीष केडिया थे. कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महेश दारुका सह सचिव अनुप सरावगी, कोषाध्यक्ष उमाशंंकर जगनानी, कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चौधरी सहसंयोजक गोपी कृष्ण अग्रवाल, विपुल चौधरी, आयुष पोददार, संजय खेमानी सहित कई लोग उपस्थित थे.शोभायात्रा आज: महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर मंगलवार को श्री अग्रसेन भवन में सुबह 10 बजे पूजा अर्चना के बाद हवन का कार्यक्रम होगा. इसके परियोजना निदेशक पवन भोजगढिया हैं. वहीं अपराह्न में महाराजा अग्रसेन की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद शाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम के परियोजना निदेशक विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के अलावा समाज के बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त छवि रंजन उपस्थित रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola