विवाहिता का शव कुएं से बरामद

Updated at : 12 Oct 2015 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता का शव कुएं से बरामद

जयनगर. थाना क्षेत्र के आल्हो निवासी अनिल यादव की 22 वर्षीय पत्नी ललिता देवी का शव सोमवार की सुबह मेसौंधा के निकट कुएं से बरामद किया गया. वह पिछले दो दिन से लापता थी. इस संबंध में उसके चाचा संतोष यादव व ससुर बलराम यादव ने संयुक्त रूप से जयनगर थाना में एक सनहा दर्ज […]

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र के आल्हो निवासी अनिल यादव की 22 वर्षीय पत्नी ललिता देवी का शव सोमवार की सुबह मेसौंधा के निकट कुएं से बरामद किया गया. वह पिछले दो दिन से लापता थी. इस संबंध में उसके चाचा संतोष यादव व ससुर बलराम यादव ने संयुक्त रूप से जयनगर थाना में एक सनहा दर्ज कराया था. सोमवार की सुबह उसका शव कुएं में तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola