ओके...महाराज अग्रसेन जयंती पर 11 से 13 तक कई कार्यक्रम

Updated at : 09 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
ओके...महाराज अग्रसेन जयंती पर  11 से 13 तक  कई कार्यक्रम

अोके…महाराज अग्रसेन जयंती पर 11 से 13 तक कई कार्यक्रम प्रतिनिधि, कोडरमा. स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार से अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 11 से 13 अक्तूबर को आयोजित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. पहले दिन रविवार को दिन 11 बजे रक्त […]

विज्ञापन

अोके…महाराज अग्रसेन जयंती पर 11 से 13 तक कई कार्यक्रम प्रतिनिधि, कोडरमा. स्थानीय अग्रसेन भवन में रविवार से अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर विविध कार्यक्रमों का आयोजन 11 से 13 अक्तूबर को आयोजित करने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. पहले दिन रविवार को दिन 11 बजे रक्त दान शिविर आयोजित होगा. जिसका शुभांरभ कोडरमा उपायुक्त छवि रंजन करेंगे. यह जानकारी अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महेश दारूका , कार्यक्रम संयोजक कैलाश चौधरी, सह संयोजक गोपी कृष्ण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी है. रक्तदान के परियोजना निदेशक सुरेश पिलानियॉ एवं राकेश सुरेखा है. इसके अलावा चित्रकला, रंग भरो, शिल्प कला, व्यंजन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसके परियोजना निदेशक शिखा पोद्दार, प्रीति पिलानियां, शालू चौधरी, स्वीटी संघई, स्मिता सर्राफ, शैलजा केडिया है. रात्रि में संगीतमय भजनों का कार्यक्रम श्री राणी सतीजी भक्त समिति एवं कोलकाता, गिरिडीह, जमशेदपुर के कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे. इसके परियोजना निदेशक अशोक पिलानियां एवं आशीष केडिया हैं. दूसरे दिन 12 को लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता होगा. इसके परियोजना निदेशक काजल गुप्ता, अनिता गुटगुटिया, अंकिता भोजगढिया है. रात्रि में महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित नृत्य नाटिका दिल्ली, कोलकाता एवं जमशेदपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा. इसके परियोजना निदेशक सुनील लोहिया एवं मुकेश सुरेखा है. 13 अक्तूबर को सुबह 10 बजे पूजा- अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी. इसके परियोजना निदेशक पवन भोजगढिया हैं. दोपहर में भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसके परियोजना निदेशक विपुल चौधरी और आयुष पोद्दार है. शाम को सभा का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद तत्पश्चात समाज के मैट्रिक , इन्टर, सीए,इंजीनियरिंग, डॉक्टर परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इसके परियोजना निदेशक प्रदीप हिसारिया एवं गोपाल सर्राफ है. वहीं समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान समारोह किया जायेगा. इसके परियोजना निदेषक सुनील लोहिया है. कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा. जिसका विषय बेटी बचाओ एवं माता-पिता की सेवा पर आधारित होगा. सभा के परियोजना निदेशक अजय अग्रवाल एवं निलेश अग्रवाल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola