सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हजारों की चोरी

Updated at : 09 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हजारों की चोरी

झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात चोरों ने हजारों रुपये के कंप्यूटर, इनवर्टर आदि की चोरी कर ली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहरी ग्रिल का ताला काट कर व उसके अंदर लगे एक और दरवाजा की कुंडी काटकर यहां रखे दो सीपीयू, दो यूपीएस, एक मानिटर, दो इनवर्टर […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार की रात चोरों ने हजारों रुपये के कंप्यूटर, इनवर्टर आदि की चोरी कर ली. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहरी ग्रिल का ताला काट कर व उसके अंदर लगे एक और दरवाजा की कुंडी काटकर यहां रखे दो सीपीयू, दो यूपीएस, एक मानिटर, दो इनवर्टर व बायोमैट्रिक उपस्थिति मशीन तथा टूबलर बैटरी चुरा लिया. घटना को केंद्र के पीछे के रास्ते से अंजाम दिया गया.

चोरों द्वारा एक ठेला भी लाया गया था, जिस पर तीन बैट्रा लाद कर ले जाने की फिराक में थे, पर नहीं ले जा पाये. घटना सुबह तीन बजे की है. जब मार्निंग वाक करने के क्रम में शहर के एक व्यक्ति स्वास्थ्य केंद्र के पीछे लगे फूल तोड़ने पहुंचे तो उनकी नजर उक्त तीन चोरों पर पड़ी. उन्होंने डर से आवाज न देकर वह बगल के प्रसव केंद्र में ड्यूटी में तैनात एएनएम सुमित्रा देवी, चिंता देवी व महिला सफाई कर्मी मालती देवी को इसकी सूचना दी.

जब तक वे लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चोर भागने में सफल रहे. हड़बड़ी में ठेले पर लदा तीन बैट्रा छोड़ गये. घटनास्थल से दो जोड़ा चप्पल बरामद किया गया. एएनएम ने तत्काल इसकी सूचना प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन कुमार को दी और उन्होंने तिलैया थाना को सूचित किया. सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व मामले की छानबीन की. डॉ चंद्रमोहन के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये है. इस संबंध में तिलैया थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola