अफवाह को कुंद करें, अजनबी पर नजर रखें

Updated at : 09 Oct 2015 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
अफवाह को कुंद करें, अजनबी पर नजर रखें

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करें. एसपी ने थानावार कांडो की समीक्षा की. इसके साथ ही दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर सतर्क रहने को कहा. उन्होंने […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. इस दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करें. एसपी ने थानावार कांडो की समीक्षा की. इसके साथ ही दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर सतर्क रहने को कहा.

उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि अफवाहों को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाये साथ ही अजनबी पर विशेष ध्यान रखा जाये. इसके अलावा नियमित गश्ती करने का भी निर्देश दिया गया. पंचायत चुनाव की अधिसूचना को देखते हुए फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने का निदेश दिया ताकि विधि व्यवस्था में कोई खलन न पड़े.

बैठक में एएसपी नौशाद आलम, एसडीपीओ चंदेश्वर प्रसाद, डीएसपी कर्मपाल उरांव के अलावा सभी थाना प्रभारी मौजूद थे. बैठक के बाद पुलिस अधीक्षक पत्रकारो से भी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले में अपराध को रोकने के लिए कदम उठाये जा रहे है. दुर्गा पूजा को लेकर सीसी टीवी कैमरा जगह जगह लगवाया जायेगा. साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola