सतगावां, मरकच्चो व डोमचांच में 22 नवंबर को मतदान

Updated at : 09 Oct 2015 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
सतगावां, मरकच्चो व डोमचांच में 22 नवंबर को मतदान

कोडरमा बाजार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान केंद्रों के निर्धारण के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोषांगों का गठन हो चुका है. उक्त बातें शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन ने प्रेस वार्ता में कही. मौके पर एसपी […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतदान केंद्रों के निर्धारण के साथ ही चुनाव प्रक्रिया को लेकर कोषांगों का गठन हो चुका है. उक्त बातें शुक्रवार को उपायुक्त छवि रंजन ने प्रेस वार्ता में कही. मौके पर एसपी नवीन कुमार सिन्हा भी थे. उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि कोडरमा जिले में दो चरण में मतदान होना है. पहले चरण यानी 22 नवंबर को सतगावां, मरकच्चो व डोमचांच में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण यानी 28 नवंबर को कोडरमा, चंदवारा व जयनगर में मतदान होगा.

जिले में कुल 1211 वार्ड सदस्य, 121 पंस सदस्य, 109 मुखिया व 12 जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होना है. इसके लिए 3,69,574 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इसमें 1,94,246 पुरुष व 1,75,328 महिला वोटर हैं. उन्होंने बताया कि चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए क्लस्टर बना लिये गये हैं.सेक्टर बनाया जा रहा है. किसी भी तरह की सूचना लोग जिला में गठित कंट्रोल रूम व अधिकारियों को दे सकते हैं.

प्रेस वार्ता में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवींद्र सिंह व डीपीआरओ राहुल भारती भी मौजूद थे.पहले चरण के चुनाव में कब क्याडीसी ने बताया कि पहले चरण का चुनाव सतगावां, मरकच्चो व डोमचांच में होगा. यहां के लिए चुनाव की अधिसूचना 23 अक्तूबर को जारी होगी. 26 से 30 अक्तूबर तक नामांकन सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगा. 31 अक्तूबर से दो नवंबर तक नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी.

तीन व चार नवंबर को नाम वापसी की तिथि है. पांच नवंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. 22 नवंबर को सुबह सात बजे से तीन बजे शाम तक मतदान होगा. मतगणना छह दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी.दूसरे चरण में कब क्याजिले में दूसरे चरण का चुनाव कोडरमा, चंदवारा व जयनगर में होगा. इसके लिए अधिसूचना 29 अक्तूबर को जारी होगी. 30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक नामांकन होगा. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी छह नवंबर से नौ नवंबर तक होगी. नाम वापसी की तिथि 10 से 12 नवंबर है. 14 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किये जायेंगे. मतदान 28 नवंबर को होगा. मतगणना एक साथ छह दिसंबर को होगी. चुनाव को लेकर बनाए गए 1211 मतदान केंद्रशांति पूर्ण चुनाव को लेकर जिले के छह प्रखंडों में 1211 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. 1211 वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा.

इसमें सतगावां से 152, डोमचांच से 250 व मरकच्चो से 188 पद कुल 590 वार्ड सदस्य का चयन होगा. वहीं कोडरमा में 188, चंदवारा में 172 व जयनगर में 261 वार्ड सदस्यों का चयन होगा. इन तीनों प्रखंडों में कुल 621 वार्ड सदस्य चुने जायेंगे. प्रथम चरण में 175 बूथ संवेदनशील हैं, जबकि 142 अति संवेदनशील व 273 सामान्य. दूसरे चरण में 365 संवेदनशील, 110 अति संवेदनशील व 146 सामान्य बूथ हैं.पहले चरण में लगेंगे 2596 कर्मीचुनाव को लेकर प्रथम चरण में 2596 मतदान कर्मियों की आवश्यकता होगी. इसमें 2360 मतदानकर्मी रहेंगे. 10 प्रतिशत को रिजर्व रखा जायेगा. पहले चरण में 68 बसों की जरूरत होगी. वहीं दूसरे चरण में 2732 कर्मियों की आवश्यकता होगी. इसमें 2484 मतदान कर्मी होंगे, शेष दस प्रतिशत रिजर्व रहेंगे. मतदान प्रक्रिया में 71 बसों की जरूरत है.

चेक पोस्ट पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटडीसी ने बताया कि चुनाव के दौरान धन बल के खर्च पर निगरानी के लिए पूरी सख्ती रहेगी. चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेंगे. खर्च पर पूरी निगरानी रखी जायेगी. स्टेटिक सर्विलेंस टीम के साथ ही व्यय पर्यवेक्षक व वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिये निगरानी होगी. चिह्नित लोगों पर सीआरपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जायेगी.1.5 लाख तक खर्च कर सकेंगे जिप सदस्यउपायुक्त ने बताया कि चुनाव खर्च आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है. इसके अनुसार वार्ड सदस्य के प्रत्याशी 10 हजार तक खर्च कर सकेंगे.

वहीं मुखिया प्रत्याशी 60 हजार तक व पंसस के प्रत्याशी 50 हजार तक खर्च कर सकते हैं. जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी 1.5 लाख तक चुनाव के दौरान खर्च कर सकते हैं. नामांकन के लिए वार्ड सदस्य प्रत्याशी को 100 रुपये, मुखिया व पंसस प्रत्याशी को 250 रुपये व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी को 500 रुपये नामांकन शुल्क लगेगा. नामांकन शुल्क में एससी-एसटी व महिलाओं काे इसकी आधी राशि देनी होगी.

असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजरएसपी नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि चुनाव कार्य को शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला पुलिस, होमगार्ड व अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती होगी. संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी. वाहनों की जांच की जायेगी.कुल 60 कलस्टर बनाये गये चुनाव को लेकर जिले में कुल 60 कलस्टर बनाये गये हैं. इसमें सतगावां में नौ, डोमचांच में नौ, कोडरमा में छह, चंदवारा में सात, जयनगर में 14 व मरकच्चो में पांच क्लस्टर शामिल हैं. बता दें कि पिछले चुनाव वर्ष 2010 में 901 वार्ड सदस्य का चुनाव हुआ था, जबकि 109 पंसस व 109 मुखिया के पद थे. वहीं जिप सदस्य के आठ पद थे. मतदान केंद्रों की संख्या 901 थी, जबकि 2,99,429 मतदाता थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola