तीन दिन का वेतन रोकने पर तकरार

तीन दिन का वेतन रोकने पर तकरार हेडलाइन…सीएस से उलझे चिकित्सा पदाधिकारी कोडरमा बाजार. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था की बात करें या स्वास्थ्य महकमे की अधिकारी हों या डाक्टर, ये मनमर्जी से काम करना चाहते हैं. पिछले माह डोमचांच प्रखंड के जियोरायडीह में बिरहोर परिवार के दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत के मामले में […]
तीन दिन का वेतन रोकने पर तकरार हेडलाइन…सीएस से उलझे चिकित्सा पदाधिकारी कोडरमा बाजार. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था की बात करें या स्वास्थ्य महकमे की अधिकारी हों या डाक्टर, ये मनमर्जी से काम करना चाहते हैं. पिछले माह डोमचांच प्रखंड के जियोरायडीह में बिरहोर परिवार के दो जुड़वा नवजात बच्चों की मौत के मामले में अब सिविल सर्जन डॉ मधुबाला राणा व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एबी प्रसाद के बीच विवाद हो गया है. दरअसल बिरहोरों बच्चों की मौत के बाद निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं ने जांच का आदेश दिया था. इसके बाद विभाग की आरडीडी दीपाली डे जांच के लिए कोडरमा पहुंची थी. इसमें डॉ एबी प्रसाद व अन्य डाक्टरों को भी रखा गया था, लेकिन डॉ एबी प्रसाद जांच के लिए गये ही नहीं. अब इस मामले में लापरवाही को देखते हुए सीएस ने डॉ एबी प्रसाद का वेतन रोक दिया, तो बुधवार को इस मामले की जानकारी मिलने पर डॉ प्रसाद बिफर पड़े. बुधवार को सीएस के कक्ष में दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई. डाक्टर बोलते रहे तो सीएस उन्हें समझाने की कोशिश करती रही. सीएस का कहना था कि आप मनमाने तरीके से काम करना चाहते हैं. ऐसा नहीं चलेगा. बाद में ज्यादा विवाद हुआ तो सीएस ने न बोलने की बात कही. बाद में विवाद बढ़ने लगा तो सीएस कार्यालय से निकल कर चली गयी. हालांकि सीएस को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का निरीक्षण करने जाना था.क्या है मामलादरअसल बिरहोर बच्चों की मौत के बाद सेहत विभाग की जांच टीम बनी थी. जांच टीम में डॉ एबी प्रसाद को भी रखा गया था. नौ सितंबर की घटना के बाद दस सितंबर को मामले की जांच रिपोर्ट सीएस को प्राप्त होना चाहिए था, पर इसमें डॉ एबी प्रसाद जांच के लिए गये ही नहीं. बाद में लिपिक दिलीप मुखर्जी द्वारा बताया गया कि डॉ एबी प्रसाद तीन दिन की छुट्टी पर हैं. सीएस ने बिना अवकाश स्वीकृति के जाने व वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना बताते हुए मनमाने तरीके से कामकाज करने व कर्तव्य का निर्वाहन नहीं करने की बात कहकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा. जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर सीएस ने डॉ एबी प्रसाद का नौ, दस व 11 सितंबर यानी तीन दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




