ओके... कुत्ते ने सात लोगों को काटा, घायल

Updated at : 07 Oct 2015 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... कुत्ते ने सात लोगों को काटा, घायल

अोके… कुत्ते ने सात लोगों को काटा, घायल आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को मार डालाप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. बुधवार को कोडरमा के लोगों के लिए कयामत का दिन साबित हुआ. बताया जाता है कि एक कुत्ते ने सात लोगों को अलग-अलग जगहों पर काट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

अोके… कुत्ते ने सात लोगों को काटा, घायल आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को मार डालाप्रतिनिधि, कोडरमा बाजार. बुधवार को कोडरमा के लोगों के लिए कयामत का दिन साबित हुआ. बताया जाता है कि एक कुत्ते ने सात लोगों को अलग-अलग जगहों पर काट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया. घायलों के मुताबिक कुत्ते ने व्यवहार न्यायालय के समीप कुछ लोगों को अपना शिकार बनाया. वहां से खदेड़े जाने पर कुत्ते ने सदर अस्पताल में भी लोगों को अपना शिकार बनाया. इसके बाद कुत्ता सुंदर नगर जा घुसा. यहां भी उसने कुछ लोगों को काट कर घायल कर दिया. फिलहाल सदर अस्पताल में अलीजा नाज, ब्रहमदेव प्रसाद, सीता देवी, ब्रहमदेव यादव, सुशील कुमार, नरेश चौधरी, सुनीता देवी का इलाज किया गया. बाद में आक्रोशित लोगों ने उक्त कुत्ते को मार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola