माओवादियों ने ट्रैक निर्माण में लगे वाहनों को फूंका
Updated at : 03 Oct 2015 7:40 AM (IST)
विज्ञापन

झुमरीतिलैया : माओवादियों ने एक बार फिर कोडरमा-तिलैया-राजगीर रेल लाइन का विरोध करते हुए ट्रैक निर्माण में लगे पांच वाहनों को जला दिया. शुक्रवार की शाम करीब 3.15 बजे माओवादियों का दस्ता रेलवे ट्रैक निर्माण स्थल गोरियाडीह गांव के पास सुरांगो पहाड़ पहुंचा और निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनो को आग के हवाले कर […]
विज्ञापन
झुमरीतिलैया : माओवादियों ने एक बार फिर कोडरमा-तिलैया-राजगीर रेल लाइन का विरोध करते हुए ट्रैक निर्माण में लगे पांच वाहनों को जला दिया. शुक्रवार की शाम करीब 3.15 बजे माओवादियों का दस्ता रेलवे ट्रैक निर्माण स्थल गोरियाडीह गांव के पास सुरांगो पहाड़ पहुंचा और निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनो को आग के हवाले कर दिया.
इससे दो पोकलेन, दो हाइवा, एक डोजर के अलावा एक ड्रिल मशीन जल गयी. जानकारी के अनुसार कोडरमा तिलैया वाया राजगीर रेल लाइन का निर्माण कार्य रॉयल कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है. जंगली क्षेत्र होने के कारण अक्सर माओवादी संगठन लेवी को लेकर निर्माण कार्य बाधित करते रहे हैं. शुक्रवार को भी दस्ते में शामिल करीब 110 माओवादी यहां पहुंचे थे.
बताया जा रहा है कि आसपास के गांव को कब्जे में लेकर माओवादियों ने निर्माण कार्यस्थल के समीप दो घंटे तक नहीं जाने को कहा था. हालांकि माओवादियों ने निर्माण कार्य में लगे किसी भी कर्मी के साथ मारपीट नहीं की. पोकलेन, हाइवा व डोजर जलाये जाने से निर्माण कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है. माओवादी घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
;jयरघटना की सूचना मिलने पर तिलैया थाना के अलावा चंदवारा थाना की पुलिस भी घटनास्थल के लिए रवाना हुई है. एएसपी नौशाद आलम ने घटना की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने कहा कि दो वाहन के ही आग के हवाले किये जाने की सूचना है. बता दें कि कुछ माह पहले ही माओवादी संगठन ने गझंडी के पास इसी रेल लाइन के निर्माण कार्य को रूकवा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




