पत्थर पर दूब उगाने का जज्बा
Updated at : 26 Sep 2015 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

जयनगर : कौन कहता है कि आसमां में सुराख हो सकता नहीं, एक पत्थर तो तबीअत से उछालों यारों. दुष्यंत कुमार के इस शेर को सच कर दिखाया है ग्राम धरेयडीह के किसान लक्ष्मण यादव ने. बारिश नहीं होने से धान सहित सभी फसल मरने के कगार पर हैं. दूसरी ओर श्री यादव की एक […]
विज्ञापन
जयनगर : कौन कहता है कि आसमां में सुराख हो सकता नहीं, एक पत्थर तो तबीअत से उछालों यारों. दुष्यंत कुमार के इस शेर को सच कर दिखाया है ग्राम धरेयडीह के किसान लक्ष्मण यादव ने.
बारिश नहीं होने से धान सहित सभी फसल मरने के कगार पर हैं. दूसरी ओर श्री यादव की एक कट्ठा जमीन मे हाइब्रिड टमाटर की फसल लहलहा रही है. पौधे में लगे टमाटर और पौधे की साइज देखने लायक है. श्री यादव ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है. इस खेत में वह तीन सौ मीटर दूर स्थित एक छोटे से कूप से पानी पटाते हैं तथा खेत की उचित देखभाल भी करते हैं. इसमें उनके पुत्र कुलदीप सहित अन्य परिजन भी सहयोग करते हैं.
श्री यादव का यह सफल प्रयास आसपास के किसानों के लिए उदाहरण बनता जा रहा है. श्री यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग 500 पीस टमाटर के पौधे लगाये थे, जो अब पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि एक पौधे से लगभग 20 किलो की टमाटर की उपज होगी. उल्लेखनीय है फिलहाल बाजार में टमाटर 25 से 30 किलो रुपये की दर से बिक रहा है. ऐसे में उन्हें बेहतर मुनाफा की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




