छात्रों को मिली फार्म भरने की अनुमति
Updated at : 17 Sep 2015 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार . रामगोविंद इंस्टीच्यूट आॅफ पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बुधवार को मनमाना फीस लिये जाने का विरोध किया़ इसकी सूचना मिलने पर उपायुक्त छवि रंजन ने एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार को जांच के लिए भेजा. एसडीओ को विद्यार्थियों ने बताया कि काउंसेलिंग के समय 34100 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस थी, पर अब 54100 रुपये […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार . रामगोविंद इंस्टीच्यूट आॅफ पॉलिटेक्निक के छात्रों ने बुधवार को मनमाना फीस लिये जाने का विरोध किया़ इसकी सूचना मिलने पर उपायुक्त छवि रंजन ने एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार को जांच के लिए भेजा. एसडीओ को विद्यार्थियों ने बताया कि काउंसेलिंग के समय 34100 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस थी, पर अब 54100 रुपये की मांग की जा रही है़
कल्याण विभाग द्वारा दी जानेवाली छात्रवृत्ति में भी गड़बड़ी बरती जा रही है. छात्राओं ने आरोप लगाया कि वे होस्टल में रहती है, पर प्रबंधन बस का किराया भी वसूलता है. दूसरे व चौथे सेमेस्टर के फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर है, पर पूरा फीस जमा किये बिना फार्म भरने नहीं दिया जा रहा है. शिकायत करने पर जुर्माना वसूला जाता है.
एसडीओ प्रभात कुमार बरदियार ने वहां मौजूद प्रिंसिपल विपलव जमीदार से मामले की जानकारी ली और कहा कि छात्रों को फार्म भरने दिया जाये़ उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा. फिलहाल फार्म भरने की अनुमति दी गयी है. प्रिंसिपल विपलव जमीदार ने कहा कि छात्रों के आरोप गलत हैं. जिन छात्रों की छात्रवृत्ति आ गयी है उनकी राशि का समायोजन फीस में कर दिया जायेगा. मौके पर कोडरमा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह भी थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




