दुर्घटना में प्रोफेसर की मौत, एक घायल

चरही : चरही घाटो मोड़ के पास एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में बोकारो के प्रो बसंत कुमार महतो की मौत हो गयी. वहीं बोकारो के ही नंदकिशोर पांडेय (पिता हरिनारायण पांडेय) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बुधवार की शाम 5.30 बजे हुई. दोनों मोटरसाइकिल जेएच 09 बी 5391 से विनोबा भावे विश्वविद्यालय […]
चरही : चरही घाटो मोड़ के पास एनएच 33 पर सड़क दुर्घटना में बोकारो के प्रो बसंत कुमार महतो की मौत हो गयी. वहीं बोकारो के ही नंदकिशोर पांडेय (पिता हरिनारायण पांडेय) गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना बुधवार की शाम 5.30 बजे हुई. दोनों मोटरसाइकिल जेएच 09 बी 5391 से विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से कॉपी जांच कर वापस घर बोकारो लौट रहे थे. इसी दौरान चरही घाटो मोड़ के पास पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे बसंत कुमार की मौके पर मौत हो गयी, वहीं नंदकिशोर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये. चरही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया.
दुर्घटना में पिता–पुत्र घायल:
बरही : सड़क दुर्घटना में ग्राम बुंडू के कुसुम यादव 50 वर्ष व उसका पुत्र दिनेश यादव 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




