कोडरमा : दुर्घटना में दो मरे

कोडरमा बाजार : जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. चार लोग घायल हो गये. पहली घटना रांची- पटना रोड पर हुई. तिलैया थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक पर सोमवार की रात बस की चपेट में आने से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान नहीं हो […]
कोडरमा बाजार : जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी. चार लोग घायल हो गये. पहली घटना रांची- पटना रोड पर हुई. तिलैया थाना क्षेत्र स्थित सुभाष चौक पर सोमवार की रात बस की चपेट में आने से 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. उसकी पहचान नहीं हो पायी है.
हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा. सड़क पार कर रही थी बच्ची दूसरी घटना मरकच्चो के नवलशाही थाना क्षेत्र की है. रायडीह गांव के गुडुडीह टोला में बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से श्यामसुंदर यादव की तीन वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी की मौत हो गयी. महेशपुर निवासी लक्ष्मण मेहता केशव नदी से बालू लोड कर आ रहा था. सड़क किनारे चापानल पर शीतल की मां पानी ले रही थी. बच्ची अचानक रोड पार करने लगी और ट्रैक्टर की चपेट में आ गयी. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी.
दो घायल रांची रेफर वहीं मंगलवार को कोडरमा घाटी में स्कॉर्पियो व ट्रक के बीच हुई टक्कर में स्कॉर्पियो सवार चार लोग घायल हो गये. ये लोग तिलैया से मेघातरी लौट रहे थे. घायलों में मेघातरी बिरहोर निवासी मनोज कुमार गुप्ता, नरेश यादव, प्यारेलाल दास व रजौली निवासी मुन्ना सिंह शामिल हैं. मनोज व नरेश की हालत गंभीर है. इन्हें रांची रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




