आरपीएफ ने छह को किया गिरफ्तार

झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने बुधवार को रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि दो दुकानदार अपनी गुमटी को रेलवे प्रक्षेत्र में अवैध तरीके से लगा कर बिक्री कर रहे थे. इसी आरोप में अड्डी बंगला निवासी अमन कुमार व भादोडीह निवासी अमरेज कुमार […]
झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने बुधवार को रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत छह लोगों को गिरफ्तार किया. आरपीएफ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने बताया कि दो दुकानदार अपनी गुमटी को रेलवे प्रक्षेत्र में अवैध तरीके से लगा कर बिक्री कर रहे थे. इसी आरोप में अड्डी बंगला निवासी अमन कुमार व भादोडीह निवासी अमरेज कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि रेलवे प्रक्षेत्र में अनधिकृत रूप से टेंपो लगा कर सवारी उठाने तथा मुंबई-हावड़ा मेल डाउन एक्सप्रेस की महिला बोगी में यात्रा करने के आरोप में निमिया घाट इसरी बाजार निवासी सद्दाम हुसैन, बाकुड़ा निवासी जन्मेगर व महिला बोगी में यात्रा करते आशिक अधिकारी निवासी ओडि़शा को गिरफ्तार कर धनबाद न्यायालय भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




