जिले में पांच हजार सदस्य बनाने का निर्णय

Updated at : 07 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में पांच हजार सदस्य बनाने का निर्णय

कोडरमा. नाई समाज कोडरमा जिला इकाई की बैठक साहू धर्मशाला में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड में पदाधिकारियों का चुनाव 31 जुलाई तक करना है. बैठक के दौरान सदस्यता बढ़ाने को लेकर सदस्यता कूपन का वितरण किया गया. जिले में पांच हजार सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया. धर्मशाला निर्माण के […]

विज्ञापन

कोडरमा. नाई समाज कोडरमा जिला इकाई की बैठक साहू धर्मशाला में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड में पदाधिकारियों का चुनाव 31 जुलाई तक करना है. बैठक के दौरान सदस्यता बढ़ाने को लेकर सदस्यता कूपन का वितरण किया गया. जिले में पांच हजार सदस्य बनाने का भी निर्णय लिया गया. धर्मशाला निर्माण के लिए अखिलेश्वर शर्मा ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा की. वहीं अरविंद शर्मा ने पांच हजार रुपये देने की घोषणा की. यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को समाज की बैठक होगी. मौके पर सरयू चंद शर्मा, धानेश्वर शर्मा, युगल किशोर शर्मा, राजकुमार शर्मा, गुलाब शर्मा, रामचंद्र शर्मा, शंकर ठाकुर, संजय शर्मा, मनोज शर्मा, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola