विस्थापित छात्र संघ ने बैठक की

जयनगर. बांझेडीह विस्थापित छात्र संघ की बैठक फोरलेन स्थित संघ के कार्यालय में हुई. अध्यक्षता चंदन किशोर पांडेय ने की व संचालन संजय साव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि 16 जुलाई की वार्ता में संघ की मांगों पर निर्णय नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जायेगी. […]
जयनगर. बांझेडीह विस्थापित छात्र संघ की बैठक फोरलेन स्थित संघ के कार्यालय में हुई. अध्यक्षता चंदन किशोर पांडेय ने की व संचालन संजय साव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि 16 जुलाई की वार्ता में संघ की मांगों पर निर्णय नहीं होने पर आगे की रणनीति तय की जायेगी. उन्होंने कहा कि संघ की मुख्य मांगों में विस्थापित कुशल श्रेणी के मजदूरों को विभिन्न मेंटेनेंस कंपनियों में 70 प्रतिशत आरक्षण दिलाना है. मौके पर सुनील पांडेय, सुनील यादव, सकलदेव, लक्ष्मण, हिरामण, राजेश, विकास, अजय, राजकुमार साव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




