सैनिक स्कूल पहुंचने पर सांसद का स्वागत

27कोडपी1सांसद डा. रवींद्र राय को स्मृति चिह्न देते सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट.कोडरमा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद डॉ रवींद्र राय शुक्रवार की शाम सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे. सांसद के स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट व प्रधानाध्यापक स्क्वॉड्रन लीडर शमीम अख्तर ने उनका स्वागत किया. सांसद के सम्मान में […]
27कोडपी1सांसद डा. रवींद्र राय को स्मृति चिह्न देते सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट.कोडरमा. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह कोडरमा के सांसद डॉ रवींद्र राय शुक्रवार की शाम सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे. सांसद के स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट व प्रधानाध्यापक स्क्वॉड्रन लीडर शमीम अख्तर ने उनका स्वागत किया. सांसद के सम्मान में एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान सांसद ने स्कूल के एकेडमिक ब्लॉक का निरीक्षण किया. उन्होंने स्मार्ट क्लास रूम, कंप्यूटर लैब, फिजिक्स लैब, बायो लेबल आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब देख कर प्रसन्नता जाहिर की. सांसद श्री राय ने स्कूल के वातावरण व अध्ययन के तौर तरीकों की सराहना करते हुए कहा कि वास्तव में यह विद्यालय राज्य का गौरव है. स्कूल के एलबीए बोर्ड के सदस्य होने के नाते उन्होंने खुद को स्कूल से जुड़ा बता कर इसके विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




