बाहरी व्यक्ति का नाम गांव की मतदाता सूची में जुड़ा, आपत्ति

Updated:
विज्ञापन
बाहरी व्यक्ति का नाम गांव की मतदाता सूची में जुड़ा, आपत्ति

मुखिया गीता यादव व ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन दिया है़

विज्ञापन

मरकच्चो. डोमचांच प्रखंड की धरगांव पंचायत के बनपोक गांव की मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए स्थानीय मुखिया गीता यादव व ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन दिया है़ आवेदन में कहा गया है कि गांव में एक व्यक्ति का नाम एम आशीष गिरि के रूप में मतदाता सूची में दर्ज है, जिसकी माता का नाम मीनाक्षी देवी बताया गया है़ प्रारंभिक जानकारी में उक्त व्यक्ति श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) का बताया गया, पर बाद में संबंधित व्यक्ति के आधार कार्ड और पैन कार्ड पर उसका नाम अब्दुल कबीर (पिता फकरुद्दीन) व निवासी आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिला दर्ज मिला़ ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर गलत तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाया है, जबकि वह पंचायत का स्थायी निवासी भी नहीं है़ इधर, मो अब्दुल वाजिर उर्फ एम आशीष गिरी नाम ने बताया कि बनपोक निवासी नरेश गिरी (बाबा) से मेरी तीन वर्ष पहले ट्रेन मे मुलाक़ात हुई. हमें वे अपने घर बनपोक ले आये और हमें शिष्य बनाया और कोर्ट के माध्यम से हमें गोद ले लिया़ मैं लोगों को उन्नत खेती सीखाना चाहता हूं.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola