नितेश हत्याकांड के विरोध में 29 को डोमचांच बंद

Updated at : 25 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
नितेश हत्याकांड के विरोध में 29 को डोमचांच बंद

डोमचांच. दक्षिणी पंचायत भवन में शहर के व्यवसायियों की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में व्यवसायी नितेश वर्णवाल की हत्या होने पर रोष जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. व्यवसायियों ने बैठक में निर्णय लिया कि इस हत्याकांड के विरोध में 29 जून को डोमचांच बाजार बंद रखा जायेगा. प्रतिवाद मार्च भी निकाला […]

विज्ञापन

डोमचांच. दक्षिणी पंचायत भवन में शहर के व्यवसायियों की बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में व्यवसायी नितेश वर्णवाल की हत्या होने पर रोष जताते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. व्यवसायियों ने बैठक में निर्णय लिया कि इस हत्याकांड के विरोध में 29 जून को डोमचांच बाजार बंद रखा जायेगा. प्रतिवाद मार्च भी निकाला जायेगा. बैठक में जिप सदस्य रामधन यादव ने कहा कि नितेश हत्याकांड का सुराग पुलिस 14 दिन बाद भी नहीं लगा पायी है.

इसके पहले हुई मां-बेटे की व लवलेश पांडेय हत्याकांड का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं नितेश के पिता ओम प्रकाश वर्णवाल ने कहा कि उनके पुत्र की हत्या कहीं और कर शव को वहां रखा गया था. उन्होंने हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, उप मुखिया मुकेश कुमार, व्यवसायी संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप साव, अजय कृष्ण, दामोदर मोदी, रामचंद्र साव, अनिल पंडित, विजय गुप्ता, संजय वर्णवाल, राजेश गुप्ता, रिंकू सिंह, सतीश मोदी, राजेश वर्णवाल, अशोक वर्णवाल, सुदर्शन वर्णवाल, अनंत आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola