उत्पाद विभाग ने की छापामारी, दो गिरफ्तार

Updated at : 24 Jun 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने की छापामारी, दो गिरफ्तार

कई बोतल बियर व महुआ शराब बरामद झुमरीतिलैया. उत्पाद निरीक्षक कमल नयन सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को जयनगर थाना क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान अवैध रूप से बियर व महुआ शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार जयनगर निवासी रमेश यादव की चाय नाश्ते की दुकान से […]

विज्ञापन

कई बोतल बियर व महुआ शराब बरामद झुमरीतिलैया. उत्पाद निरीक्षक कमल नयन सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को जयनगर थाना क्षेत्र में छापामारी की. इस दौरान अवैध रूप से बियर व महुआ शराब बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार जयनगर निवासी रमेश यादव की चाय नाश्ते की दुकान से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया गया, वहीं महावीर पंडित व प्रकाश पंडित (दोनों के पिता भोला पंडित, सरमाटांड़) की दुकान में भी छापामारी हुई. महावीर पंडित की दुकान से चार बोतल बियर व आठ लीटर महुआ शराब तथा प्रकाश पंडित की दुकान से आठ बोतल बियर व 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया. हालांकि छापामारी के दौरान प्रकाश पंडित फरार हो गया. छापामारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक ललित सोरेन, होमगार्ड के जवान व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola