बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, 11 मई से चलेगी IRCTC भारत गौरव ट्रेन, 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन का मौका

Updated:
विज्ञापन
irctc bharat gaurav train

भारत गौरव ट्रेन की तस्वीर

Bihar Train News: आईआरसीटीसी 11 मई से ‘छः ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन’ के लिए विशेष भारत गौरव ट्रेन शुरू करने जा रही है, जिसमें 12 दिनों में श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. जानिए बिहार के किन स्टेशनों से आप यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Train News: धार्मिक यात्रा करने वाले बिहार के श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने ‘छः ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन’ के लिए एक विशेष भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 11 मई 2026 से अपनी यात्रा शुरू करेगी और यात्रियों को 12 दिनों में देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगी.

इस यात्रा में क्या है खास?

आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह टूर पैकेज (कोड: EZBG30) झारसुगुड़ा से शुरू होगा और कुल 11 रात व 12 दिन का होगा. इस दौरान श्रद्धालु उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात के सोमनाथ मंदिर, द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे.

इसके अलावा महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर, नाशिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग भी इस यात्रा का हिस्सा होंगे. यानी एक ही यात्रा में कई पवित्र धामों के दर्शन का सुनहरा अवसर मिलेगा.

सुविधाओं से भरपूर पैकेज

यह यात्रा पूरी तरह से सर्वसमावेशी (All Inclusive) होगी. इसमें ट्रेन यात्रा के साथ-साथ भोजन, ठहरने की व्यवस्था, स्थानीय परिवहन और गाइड की सुविधा भी शामिल रहेगी. इससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के आरामदायक और सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिलेगा.

कहां-कहां से चढ़ सकेंगे यात्री?

इस विशेष ट्रेन में झारसुगुड़ा, राउरकेला, हजारीबाग, कोडरमा, गया, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजगीर, बिहार शरीफ और पटना समेत कई स्टेशनों से यात्री सवार हो सकेंगे. इससे बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं को खास सुविधा मिलेगी.

सरकार की पहल का मकसद

यह धार्मिक यात्रा भारत सरकार के ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान के तहत शुरू की जा रही है. इसका उद्देश्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना और लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ाना है.

श्रद्धालुओं से अपील

आईआरसीटीसी ने श्रद्धालुओं से इस विशेष यात्रा का लाभ उठाने की अपील की है. यह यात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों को करीब से जानने और समझने का भी एक बेहतरीन अवसर प्रदान करेगी.

Also Read: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का डबल तोहफा, कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन, इस क्लोन ट्रेन को मिला एक्सटेंशन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन