बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे का डबल तोहफा, कोलकाता के लिए स्पेशल ट्रेन, इस क्लोन ट्रेन को मिला एक्सटेंशन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Apr 2026 9:35 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, वहीं अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन ट्रेन की अवधि भी जून तक बढ़ा दी गई है. इससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Train News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो बड़ी घोषणाएं की हैं. अमृतसर से कोलकाता के बीच नई स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, वहीं अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन की अवधि भी जून तक बढ़ा दी गई है. रेलवे ने अमृतसर और कोलकाता के बीच लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. ट्रेन संख्या 04624 अमृतसर-कोलकाता स्पेशल 13 अप्रैल से 29 जून तक हर सोमवार को चलेगी.

वापसी में भी नियमित सेवा

वापसी में ट्रेन संख्या 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल 16 अप्रैल से 2 जुलाई तक हर गुरुवार को संचालित होगी. इससे दोनों दिशाओं में यात्रियों को नियमित सुविधा मिल सकेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, सीतापुर, गोरखपुर, नरकटियागंज, बेतिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, जसीडीह, आसनसोल और दुर्गापुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. इससे उत्तर और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

हर वर्ग के यात्रियों के लिए सुविधा

रेलवे ने इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच की व्यवस्था की है, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे.

अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन ट्रेन को राहत

रेलवे ने अहमदाबाद और दरभंगा के बीच चलने वाली क्लोन स्पेशल ट्रेन की अवधि भी बढ़ा दी है. अब यह ट्रेन जून महीने तक संचालित की जाएगी, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

जानिए क्लोन ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा क्लोन स्पेशल 15 मई से 26 जून तक हर शुक्रवार को चलेगी. वहीं 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 18 मई से 29 जून तक हर सोमवार को संचालित होगी.

कई बड़े शहरों को जोड़ेगी ट्रेन

यह ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, झांसी, उज्जैन और वडोदरा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी. इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. नई स्पेशल ट्रेन और क्लोन ट्रेन की अवधि बढ़ने से सफर पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

Also Read: बिहार में फर्जी IAS पत्नी और बॉडीगार्ड पति का खेल बेनकाब, 34 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर की मारपीट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन