एलआइसी कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कोडरमा. बीमा कर्मचारी समन्वय समिति ने बुधवार को भोजनावकाश के समय एलआइसी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारी काशीनाथ सेन ने की व संचालन बीमा कर्मचारी संघ के मंडल सहायक सचिव महावीर यादव ने किया. प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया. […]
कोडरमा. बीमा कर्मचारी समन्वय समिति ने बुधवार को भोजनावकाश के समय एलआइसी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारी काशीनाथ सेन ने की व संचालन बीमा कर्मचारी संघ के मंडल सहायक सचिव महावीर यादव ने किया. प्रदर्शन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया. श्री यादव ने बताया कि एक अगस्त 2012 से हुए वेतन पुनरीक्षण को शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया गया. मौके पर मो कैशर हुसैन, प्रवीण कुमार, मोहन राम, अजय प्रसाद, विभूति भूषण महापात्रा, विकास अधिकारी संजय कुमार, संजय लोहानी, रोहित कुमार, संघ के सुनील कुमार, कृष्णा कुमार, हरेंद्र कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद, भगवान राम, अनिल रजक, तुलसी टोप्पो, बिरसा मुंडा, सुधीर कुमार, पंकज कुमार, चुरामण महतो, दुर्गा सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




