पानी सप्लाई बंद करने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे

Updated at : 21 Jun 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
पानी सप्लाई बंद करने पहुंचे अधिकारी बैरंग लौटे

5 कोडपी 16. विरोध जताते स्थानीय लोग कोडरमा. पानी की समस्या से परेशान लोगों ने करमा के पास पीएचइडी विभाग द्वारा ले जाये जा रहे राइजिंग पाइप में ड्रील कर खुद नल लगवा दिया. इस बात की सूचना मिलने पर शुक्रवार को कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला पुलिस बल के साथ करमा पहुंच पानी सप्लाई बंद […]

विज्ञापन

5 कोडपी 16. विरोध जताते स्थानीय लोग कोडरमा. पानी की समस्या से परेशान लोगों ने करमा के पास पीएचइडी विभाग द्वारा ले जाये जा रहे राइजिंग पाइप में ड्रील कर खुद नल लगवा दिया. इस बात की सूचना मिलने पर शुक्रवार को कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला पुलिस बल के साथ करमा पहुंच पानी सप्लाई बंद कराने का प्रयास किया. लेकिन लोगों के विरोध के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा. बताया जाता है कि विभाग द्वारा उरवां से नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र में पानी की सप्लाई को लेकर पाइप ले जाया जा रहा है. इसी में एक जगह लोगों ने ड्रील कर पानी सप्लाई के लिए नल लगा लिया. हालांकि इस तरह की व्यवस्था विभाग द्वारा नगर पर्षद झुमरीतिलैया के विभिन्न जगहों पर किया गया है. पर इसके लिए जगह विभाग ने ही चिन्हित की है. बिना अनुमति के पाइप लाइन को ड्रील करने की सूचना पर कार्यपालक दंडाधिकारी के साथ पीएचइडी के सहायक अभियंता सुशील कुमार भी पहुंचे थे. जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया. लोगों का कहना था कि उरवां से कोडरमा तक कई जगह इस तरह से पानी निकाला जा रहा है. पर वहां प्रशासन कार्रवाई नहीं करती. सप्लाइ के लिए आवेदन देने के बावजूद काम नहीं हुआ. कार्यपालक दंडाधिकारी रेणु बाला ने लोगों को डीसी के नाम से एक आवेदन देने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola