जोर-शोर से चल रही है शिविर की तैयारी

Updated at : 21 Jun 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
जोर-शोर से चल रही है शिविर की तैयारी

कोडरमा. बाल श्रमिक उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में श्रम कल्याण केंद्र, झुमरीतिलैया में लीगल लिट्रेसी कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को उच्च पदाधिकारियों के साथ इस सिलसिले में बैठक […]

विज्ञापन

कोडरमा. बाल श्रमिक उन्मूलन दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में श्रम कल्याण केंद्र, झुमरीतिलैया में लीगल लिट्रेसी कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी व्यापक स्तर पर की जा रही है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को उच्च पदाधिकारियों के साथ इस सिलसिले में बैठक कर जरूरी मार्ग दर्शन व निर्देश दिये हैं. ज्ञात हो की 12 जून को पूरे विश्व में बाल श्रमिक उन्मूलन दिवस मनाया जाता है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तरफ से लोगों को जागरूक बनाने के लिये श्रम कल्याण केंद्र, झुमरीतिलैया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola