बंद घर में आपत्तिजनक हालत में दिखें लड़का-लड़की

Updated at : 21 Jun 2015 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
बंद घर में आपत्तिजनक हालत में दिखें लड़का-लड़की

सूचना मिलने पर पार्षद पहुंचे, तो मोटरसाइकिल छोड़ भागे दोनों 4 कोडपी 14. बरामद मोटरसाइकिल. झुमरीतिलैया. शहर के काली मंदिर के पास एक बंद मकान में गुरुवार को लड़का-लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले. पार्षद बसंत सिंह ने बंद घर में लड़का-लड़की को देखा. उन्होंने आवाज लगायी पर दोनों दीवार फांद कर फरार हो गये. घर […]

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पार्षद पहुंचे, तो मोटरसाइकिल छोड़ भागे दोनों 4 कोडपी 14. बरामद मोटरसाइकिल. झुमरीतिलैया. शहर के काली मंदिर के पास एक बंद मकान में गुरुवार को लड़का-लड़की आपत्तिजनक हालत में मिले. पार्षद बसंत सिंह ने बंद घर में लड़का-लड़की को देखा. उन्होंने आवाज लगायी पर दोनों दीवार फांद कर फरार हो गये. घर के बाहर उक्त लड़के का दोस्त पहरेदारी कर रहा था. वह भी पार्षद को देख कर भाग निकला. पार्षद बसंत सिंह ने बताया कि इलाके में अंजान लड़का-लड़की के होने की जानकारी मिली थी. वे वहां गये पर दोनों फरार हो गये. इस दौरान युवक अपनी मोटरसाइकिल (जेएच-12एफ-3037) भी छोड़ गया. युवक असनाबाद व युवती कोडरमा की रहने वाली बतायी जाती है. पार्षद ने मामले की सूचना पुलिस को दी.सूचना मिलने पर पेंथर के जवान ने मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola