अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

झुमरीतिलैया : उत्पाद निरीक्षक कमल नयन सिन्हा के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने गुरुवार को छापामारी कर 15 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पहली छापामारी चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंजिया मदनगुंडी में हुई. यहां सुधीर यादव के घर से दस लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ. डैम ओपी […]
झुमरीतिलैया : उत्पाद निरीक्षक कमल नयन सिन्हा के नेतृत्व में उत्पाद विभाग ने गुरुवार को छापामारी कर 15 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पहली छापामारी चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौंजिया मदनगुंडी में हुई. यहां सुधीर यादव के घर से दस लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुआ.
डैम ओपी अंतर्गत ग्राम भंडारी निवासी सुभाष कुमार साव की दुकान से पांच लीटर अवैध महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया गया. छापामारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक ललित सोरेन, सअनि श्यामनंदन सिंह, होमगार्ड के जवान व उत्पाद विभाग के आरक्षी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




