होटलों व दुकानों का किया औचक निरीक्षण
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

खराब खोआ और पनीर बरामद, कराया गया नष्ट
विज्ञापन
खराब खोआ और पनीर बरामद, कराया गया नष्ट
कोडरमा बाजार. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों और दुकानों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने जयनगर रोड स्थित सुधा स्वीट्स, गांधी चौक स्थित वरदान स्वीट्स, राज स्वीट्स समेत विभिन्न होटलों व मिठाई दुकानों के अलावा किराना दुकानें, फल, ठेला खोमचे आदि दुकानों का जायजा लिया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को देखा. सुधा स्वीट्स से लगभग 30 किलोग्राम खराब हो चुके खोआ और 10 किलोग्राम खराब पनीर बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने, मिठाई समेत खाने के अन्य पदार्थों को हमेशा ढक कर रखने का निर्देश दिया. मौके पर एएसआई शशि प्रभा आदि मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










