फायरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

Published by :DEEPESH KUMAR
Published at :23 Apr 2026 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
फायरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

उज्ज्वल आनंद ने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र उद्देश्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत है.

विज्ञापन

कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा प्रांगण में ग्रुप हेडक्वार्टर हजारीबाग के अंतर्गत 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को भी जारी रहा. आइआरपीएस एवं सीनियर डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर उज्ज्वल आनंद ने कहा कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र उद्देश्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत है. व्यक्ति को अपने कर्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. संचालन कमांडिंग ऑफिसर विजय कुमार सिंह (सेवा मेडल) ने किया. मौके पर उन्होंने उज्ज्वल आनंद को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. फायरिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया. राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा (गोहाल) की रुचिका कुमारी तथा सीएच प्लस टू हाई स्कूल की तनु कुमारी एवं अर्पिता कुमारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल प्रदान किये गये. मौके पर एनसीसी अधिकारी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार, सूबेदार मेजर जीके चौधरी, ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह तथा कल्चरल को-ऑर्डिनेटर शिवानी शर्मा, लेफ्टिनेंट राधिका, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार, सेकेंड ऑफिसर नवीन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola