भावुक होते हैं विदाई के क्षण

Published at :10 Sep 2013 12:33 AM (IST)
विज्ञापन
भावुक होते हैं विदाई के क्षण

जयनगर : राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जयपुर कांको में विद्यालय के शिक्षक रहे डॉ संजय कुमार सिंह व कन्या मध्य विद्यालय जयनगर के शिक्षक महेंद्र रविदास के उप समाहर्ता पद पर चयनित होने के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष महेश राय व […]

विज्ञापन

जयनगर : राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय जयपुर कांको में विद्यालय के शिक्षक रहे डॉ संजय कुमार सिंह कन्या मध्य विद्यालय जयनगर के शिक्षक महेंद्र रविदास के उप समाहर्ता पद पर चयनित होने के उपरांत विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष महेश राय विशिष्ट अतिथि के प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राशिस अध्यक्ष प्रकाश चंद्र राय संचालन अश्विनी कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम के दौरान दोनों शिक्षकों को शॉल तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया.

डॉ संजय सिंह को जिप अध्यक्ष महेश राय ने शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. जबकि ग्रामीणों द्वारा भी डॉ सिंह को कई उपहार दिये गये. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष महेश राय ने कहा कि विदाई के कई मायने होते है. विदाई की बेला हमेशा दुखदायी होती है, मगर यह विदाई दोनों शिक्षकों के उज्जवल भविष्य प्रगति को लेकर दी जा रही है.

कार्यक्रम को मुखिया महादेव राम, उप प्रमुख श्याम देव यादव, प्रभारी बीडीओ ओम प्रकाश मंडल सहित कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर झामुमो जिला सचिव रविंद्र शांडिल्य, प्रधानाध्यापक उगेंद्र कुमार, संजय सुमन, सुभाष कुमार, कौलेश्वर यादव, अरुण रजक, श्यामलाल यादव, बाबूलाल राम, चमेली देवी, अनिता देवी, जयंती देवी, मीना देवी, तारा देवी, अनिल कुमार, स्नेह लला कुमारी, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोवर्धन यादव, अश्विनी तिवारी, बीरेश कुमार, कामेश्वर भारती, पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ चमन यादव ने दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola