बालक का शव बरामद

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के दरदाही चौक निवासी महरू ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र दीपक शर्मा का शव सोमवार की सुबह शम्सान घाट के एक कुएं से बरामद किया गया. दीपक के परिजनों के मुताबिक वह रविवार की शाम लगभग चार बजे साइकिल से अपने घर से बाहर निकला था. देर शाम तक घर नहीं […]
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के दरदाही चौक निवासी महरू ठाकुर का 12 वर्षीय पुत्र दीपक शर्मा का शव सोमवार की सुबह शम्सान घाट के एक कुएं से बरामद किया गया. दीपक के परिजनों के मुताबिक वह रविवार की शाम लगभग चार बजे साइकिल से अपने घर से बाहर निकला था.
देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनो ने रात भर उसकी खोजबीन की. सुबह ग्रामीणों ने मृतक के परिजनो को सूचना दी कि मृतक की साइकिल श्मसान घाट के निकट एक सुनसान स्थल पर पड़ी है. जब उसके परिजन उक्त स्थल पर पहुंचे तो दीपक का शव कुएं में मिला.
ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला. मृतक के शरीर पर कई जगह लाल निशान पाया गया. वही कान, नाक व मुंह से खून निकल रहा था. सअनि उपेंद्र सिंह व गोपाल सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




