निरीक्षण पदाधिकारी पहुंचे सैनिक स्कूल

Updated at : 05 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण पदाधिकारी पहुंचे सैनिक स्कूल

5कोडपी9कर्नल राजवीर सिंह.कोडरमा. सैनिक स्कूल सोसाइटी नयी दिल्ली के निरीक्षण पदाधिकारी कर्नल राजवीर सिंह अपनी पत्नी अंजु सिंह के साथ मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे. इनके सैनिक स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, रजिस्ट्रार ले कर्नल एके रजक, प्रधानाध्यापक स्क्वॉड्रन लीडर शमीम अख्तर ने स्वागत किया. छह मई को […]

विज्ञापन

5कोडपी9कर्नल राजवीर सिंह.कोडरमा. सैनिक स्कूल सोसाइटी नयी दिल्ली के निरीक्षण पदाधिकारी कर्नल राजवीर सिंह अपनी पत्नी अंजु सिंह के साथ मंगलवार को चार दिवसीय दौरे पर सैनिक स्कूल तिलैया पहुंचे. इनके सैनिक स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य कर्नल वीके भट्ट, रजिस्ट्रार ले कर्नल एके रजक, प्रधानाध्यापक स्क्वॉड्रन लीडर शमीम अख्तर ने स्वागत किया. छह मई को इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद श्री सिंह स्कूल स्थित शहीद स्मारक पर शहीद हुए पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि देंगे. प्रात: 8.30 बजे स्पेशल एसेंबली में विद्यार्थियों को संबोधित करने के बाद स्कूल परिसर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करेंगे. दोपहर में प्राचार्य के साथ बैठक होगी. इसमें प्रशासन से संबंधित विभिन्न पहुलओं पर विचार-विमर्श होगा. संध्या छह बजे अंतरसदनीय हिंदी वक्ता प्रतियोगिता होगी. रात्रि आठ बजे उनके सम्मान में स्टाफ क्लब की ओर से रात्रि भोज का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola