चोरी को लेकर मामला दर्ज

Published at :04 Sep 2013 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी को लेकर मामला दर्ज

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह में एक किराये के घर में बिहार की रहनेवाली चंद्रकला गुप्ता (पति हेमराज गुप्ता) के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. महिला ने आरोप लगाया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे छह अज्ञात चोर घर में घुस आये व सोने चांदी […]

विज्ञापन

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के बरियारडीह मरकच्चो मुख्य मार्ग स्थित बरियारडीह में एक किराये के घर में बिहार की रहनेवाली चंद्रकला गुप्ता (पति हेमराज गुप्ता) के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

महिला ने आरोप लगाया कि बीती रात लगभग साढ़े 11 बजे छह अज्ञात चोर घर में घुस आये सोने चांदी के जेवर समेत नकदी की चोरी कर ली. जब वह जगी तो चोरों ने उसे डंडे से मार कर घायल कर दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बरियाडीह स्थित पुलिस पिकेट और मरकच्चो थाने को सूचना नहीं दी.

मंगलवार को जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी एमएन तिवारी, अवर निरीक्षक बालेश्वर दुबे घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने बुला कर घटना की जानकारी ली और मामला दर्ज किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola