जन्माष्टमी पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Published at :30 Aug 2013 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

कोडरमा बाजार : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ध्वजाधारी धाम में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. बुधवार की रात्रि को जहां एक ओर जिला मुख्यालय के श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंगल गीत गाये गये, वहीं उनके जन्मोत्सव पर रीति रिवाज से पूजा–अर्चना कर मंगल कामना की गयी. दूसरी ओर स्वर […]

विज्ञापन

कोडरमा बाजार : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ध्वजाधारी धाम में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. बुधवार की रात्रि को जहां एक ओर जिला मुख्यालय के श्रद्धालु महिलाओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंगल गीत गाये गये, वहीं उनके जन्मोत्सव पर रीति रिवाज से पूजाअर्चना कर मंगल कामना की गयी.

दूसरी ओर स्वर संगम म्यूजिकल क्लब ग्रुप द्वारा जागरण कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में खुशबू सोनकर ने नंद के घर आनंद भयो गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया.

जागरण कार्यक्रम में म्यूजिकल क्लब के सदस्य संजीत भारती, आकाश भारती, दीपक कुमार, विजेंद्र मोहन प्रसाद, सुधीर पांडेय, खुशबू सोनकर, सुमन सोनकर, दिलीप मालाकार, संजय कुमार, बबलू पांडेय ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया. 12 बजे रात्रि भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जम कर झूमे.

दूसरी ओर चितरपुर, सलेडीह, बदडीहा, रतिथंबाई, अंबाटांड़, गोलवाढाब, राजाबागी, लोहासिकड़ आदि गांवों के ग्रामीणों ने अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की पूजा पुरोहित मुकेश पांडेय ने करायी. इस अवसर पर ध्वजाधारी धाम के मुख्य महंत सुखदेव दास जी महाराज, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, गजेंद्र राम, राजू राणा, नारायण यादव, सुनील यादव, बिलेश्वर सिंह, दिनेश वर्णवाल, इंदु कुमार दिवाकर, शंकर राम, अजीत गोराई, मुन्ना राम, मनोहर लाल आदि मौजूद थे.

जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता : जयनगर

प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों विद्यालयों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही. तेतरोन स्थित कंपीटेंट पब्लिक स्कूल में छात्राओं ने जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी. इसमें पूजा, दुर्गा, संतोषी, सबिना, प्रीति, गुड्डी, लक्ष्मी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मिस प्रतिमा मोनिका के नेतृत्व में रास नृत्य प्रस्तुत किया गया.

प्राचार्य सत्तार अंसारी ने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण की जीवनी की जानकारी दी. आदर्श बाल ज्योति क्लब सांथ द्वारा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुखिया बैजनाथ प्रसाद रजक ने किया. मौके पर शांति देवी, सुधीर राम, रेखा देवी, सदानंद सिंह, अनिल कुमार, पंकज कुमार, रामखेलावन राम, बासुदेव राम, सुनील कुमार, पवन कुमार, भुनेश्वर राम, सरस्वती देवी, फुलवा देवी, गीता देवी, मो सखिया आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola