शहर में एक साथ लगे 38 कैमरे, अपराध पर लगेगा नियंत्रण

Updated:
विज्ञापन
शहर में एक साथ लगे 38 कैमरे, अपराध पर लगेगा नियंत्रण

एसपी ने की शुरुआत, चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल को सराहा

विज्ञापन

: एसपी ने की शुरुआत, चेंबर ऑफ कॉमर्स की पहल को सराहा झुमरीतिलैया. चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में शनिवार की संध्या शहर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड में कार्यक्रम आयोजित कर 38 सीसीटीवी कैमरों का विधिवत शुभारंभ एसपी अनुदीप सिंह ने किया़ इस दौरान एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य अपराध को समाप्त करना है और यह तभी संभव होगा, जब जनता, व्यवसायी का भरपूर सहयोग मिलेगा़ अपराधियों को सजा दिलाने में तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरा मील का पत्थर साबित होगा़ उन्होंने कहा कि चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जो पहल की है, वह सहरानीय है़ 38 कैमरे जो खराब हो चुके थे, उसमें कुछ की रिपेयरिंग और कुछ नया लगा कर अच्छी पहल की है .अब झंडा चौक पर पुलिस 38 कैमरों के जरिए स्टेशन रोड, रांची पटना रोड, महाराणा प्रताप चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, सुभाष चौक सहित अन्य जगहों की निगरानी कर सकेगी़ इस दौरान बाइक चोर, चैन स्नेचर सहित अन्य अपराधी को कैमरे की मदद से पकड़ने में सहायता मिलेगी़ वहीं चेंबर के सचिव राम रतन महर्षि ने कहा कि व्यवसायियों के सहयोग से ये कैमरे ठीक कराये गये हैं और भविष्य में भी प्रशासन के साथ सहयोग का आश्वासन व्यवसाय संघ देता है़ अध्यक्ष प्रदीप केडिया ने प्रतीक चिह्न देकर एसपी को सम्मानित किया़ मंच संचालन महेश दारूका ने किया़ मौके पर मुख्यालय डीएसपी रीतिभान सिंह, डीएसपी दिवाकर कुमार, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार, नगर पर्षद के सिटी मैनेजर लेमांशु कुमार, सुरेश जैन, गिरधारी सोमानी, अविनाश सेठ, वीरू यादव, संजय अग्रवाल, वीरेंद्र मोदी, डॉ सागर मणी सेठ, विजय केडिया, अरुण मोदी, आशीष केडिया, धर्मेंद्र प्रसाद, विनय सिंह, जितेंद्र टिबड़ेवाल, प्रदीप हिसारिया, श्याम सुंदर महेश्वरी, अमरजीत छाबड़ा, वीरेंद्र सिंह, संतोष सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola